Ads Area

छत्तीसगढ़ के कुछ प्रमुख लोक कलाकार।


छत्तीसगढ़ के कुछ प्रमुख लोक कलाकार -

1. दाऊ रामचंद्र देशमुख - 1951 में देहाती कला मंच का गठन किया तथा 1971 में चंदैनी गोदा का गठन किया था।

2. दुलार सिंह मंदराजी - रवेली साज का गठन, नाचा के भीष्म पितामह, इनके नाम  पर छत्तीसगढ़ सरकार ने एक पुरस्कार की स्थापना की।

3. झाडूराम देवांगन - पण्डवानी गुरू, पण्डवानी को राष्ट्रीय पहचान दी। तीजनबाई पूनाराम निषाद इनके शिष्य है।

4. तीजन बाई - पण्डवानी की कपालिक शैली की विख्यात गायिका। पण्डवानी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी।  पद्म श्री पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित।

5. दाऊ महासिंह चंद्राकर - इन्होंने सोनहा बिहान तथा लोरिक चंदा को ‘‘खड़े साज शैली‘‘ में प्रस्तुत किया था। लोकनाट्य, लोकनृत्य, लो कगीत आदि सभी सांस्कृतिक विधाओं में इन्होंने अमिट छाप  छोड़ीं।

6. सूरज बाई खाण्डे - भरथरी गायिका, चंदैनी और ढोला मारू  में भी छाप छोड़ीं।

7. केदार यादव - सोनहा बिहाव में धूम मचाने वाले , इनका  कैसेट रंग मतिहा प्रसिद्ध हुआ।

8. देवदास बंजारे - पंथी नृत्य स्थापित करने वाले।

9. केसरी प्रसाद वाजपेयी - बरसती भैया के नाम से मशहूर, आकाशवाणी में उदघोषक रहें।

10. फिदा बाई मरकाम - दाऊ मंदरा जी की खेली नाचा पार्टी  से इन्होंने कैरियर शुरू किया। मध्यप्रदेश शासन द्वारा तुलसी  सम्मान से इन्हें सम्मानित किया गया।नाचा से संबंधित पहली महिला कलाकार हैं ये।

11. भैयालाल हेडाऊ - चंदैनी गोंदा, सोनहा बिहाव तथा सत्यजीत राय की ‘‘सद्गति‘‘ आदि में अभिनय कर चुके है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Area